Search

March 14, 2026 9:59 pm

मन का मिलन पखवाड़ा को अपनाए और मध्यस्थता द्वारा निष्पक्ष न्याय पाए।

संजीत मुखर्जी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन कार्यक्रम सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। आज 12 जून सोमवर को मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम डालसा के मध्यस्थता केंद्र में चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पैनल अधिवक्ता प्रसेनजीत चौबे ने कहा कि अक्सर कानूनी विवाद में उलझने से कई घर बर्वाद की और बढ़ने लगते है लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ साथ समय के बर्बादी , मानसिकता पर गहरा प्रभाव , का सामना करना पड़ जाता है घर, परिवार, रिश्ते संभालना कठिन हो जाता है ऐसे में वाद विवादो से छुटकारा पाने हेतु मन का मिलन पखवाड़ा के तहत् मध्यस्थता ही इन सभी विवादो से उभरने का एक निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया है जिसमें वादी एवम् प्रतिवादी अपने विचारो को मध्यस्थता के माध्यम आपसी सहमति से वादों का निष्पादन कर सारा मतभेद को मिटाकर शांतिपूर्ण वातावरण तरीका से रह सकते है।साथ ही मीडियटर सुमित्रा रानी सिंह ने कहा कि डालसा से न्यायिक प्रक्रिया हेतु योग्य व्यक्ति को निःशुल्क सभी सुविधा दी जाती है लाभ उठाए।कालीदासपुर पंचायत के धासुरी गांव में पीएलवी मैनुल शेख ने कानून के बातों से लोगों को अवगत कराया। जिससे पैसों के साथ साथ समय की बचत कर त्वरित न्याय मिलता है समेत अन्य कानूनी जानकारी दी गई।मध्यस्थता केंद्र में पीएलवी चन्द्रशेखर घोष, विधिक सहायता केंद्र में पीएलवी नीरज कुमार राउत ने लोगों को संबोधित करते हुए मध्यस्थता पर प्रकाश डाला एवम् जागरूक पर्ची पुस्तिका बांटी।

IMG 20230612 WA0014
IMG 20230612 WA0013
IMG 20230612 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर