प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गाँव से एक नाबालिक के साथ एक नाबालिक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बाल सुरक्षा गृह दुमका भेज दिया है,मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गाँव मे रविवार को एक 14 वर्षीय युवती के साथ पड़ोसी गाव का एक 16 वर्षीय युवक के द्वारा जंगल मे ले जाकर जबरजस्ती दुष्कर्म किया गया, युवती की माँ ने सोमवार को मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती रविवार को दोपहर के समय अकेली गाव के बाहर स्थित तालाब में स्नान करने गयी थी और आरोपी युवक भी स्नान करने गया हुआ था. युवती को अकेला पाकर उसे जंगल मे आम तोड़कर खिलाने की बात कर बहला फुसलाकर ले गया और हल्ला गुल्ला या किसी घटना की जानकारी देने पर जान मरने की धमकी देने युवती चुप चाप हवस का शिकार हो गयी. घटना की जानकारी युवती ने घर पहुचकर अपने परिजन को दी.ततपश्चात मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गयी. दोनो पक्ष के लोगो ने घटना का निपटारा गांव में करने लिए पंचायती की जा रही थी कि इस घटना की भनक पुलिस को लग गयी. और पुलिस ने युवती व युवक दोनो को उठाकर थाना लेकर आया गया,युवती को मेडिकल जांच के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया गया. और मामले की जांच किया जा रहा है।






