Search

March 14, 2026 8:19 pm

राशन कार्ड फर्जीवाड़ा मामले में लाभुकों के ऊपर हुयी प्राथमिकी दर्ज

सतनाम सिंह

पाकुड़। ओबीसी के अस्थान पर एससी एसटी श्रेणी बताकर फर्जीवाड़ा करने वाले लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज हो गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पाकुड़ के लिखित आवेदन पर मुफस्सिल थाना में कुल 4 लाभुकों के ऊपर मामला दर्ज हुआ है। शमशेर शेख पिता सामिद शेख, रोजिना बीबी पति शरीफ उल इस्लाम, तौहीद अली पिता अरशद अली, मीमेरा बेबी पति महाबुल शेख सभी ग्राम मानीका पाड़ा पंचायत के निवासी है उक्त सभी कार्ड धारी जाति श्रेणी में फर्जीवाड़ा कर अवैध रूप से सरकारी अनुदान का लाभ लेने में सम्मिलित पाए गए हैं। साथ ही प्रज्ञा केंद्र ऑपरेटर बिचौलिया तथा अन्य व्यक्ति की भूमिका भी हो सकती है। सभी आरोपियों के ऊपर धारा 420, 467, 468, तथा 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर