Search

March 14, 2026 6:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

162 ईलाजरत टीबी मरीजों के बीच किया गया पोषण कीट का वितरण

राजकुमार भगत

उपायुक्त ने कहा जल्द पाकुड़ जिला होगा टीबी मुक्त

जिले के अमड़ापाड़ा व पाकुड़ प्रखंड के 162 ईलाजरत टीबी मरीजों के बीच पोषण कीट जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ऐहतेशाम उद्दीन द्वारा किया गया है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 पंचायतों के लगभग 100 गांव को चिन्हित कर पिरामल स्वास्थ्य (एनजीओ) के सहयोग के कार्ययोजना बनाई जा रही है. टीबी मुक्त भारत अभियान के माध्यम से समाजिक समन्वय स्थापित करते हुए टीबी मरीजों को गोद लिया जा रहा है. साथ ही उन्हें छह माह का पोषण सहायता भी उपलब्ध कराया जा रहा है. अबतक पाकुड़ में 215 निक्षय मित्र बनाए गए है. उनके माध्यम से 1944 पोषण कीट का वितरण टीबी मरीजों के बीच किया गया है. 1013 टीबी मरीज ईलाजरत है, जिसमें से 778 टीबी मरीजों को पोषण कीट दिया जा चुका है। एवं 235 को पोषण कीट दिये जाने हेतू अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त वरूण रंजन ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही पाकुड़ जिला टीबी मुक्त होगा।

IMG 20230613 WA0035
IMG 20230613 WA0034 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर