Search

May 10, 2026 11:50 am

डीडीसी ने कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा

राजकुमार भगत

उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सभी जिलों में चल रहे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक दिनांक 16 जून 2023 को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार के द्वितीय तल में आहूत की गई है।बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग समेत जल संसाधन एवं आवास, ग्रामीण कार्य, भवन, पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारियों योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए।मौके पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230613 WA0037
IMG 20230613 WA0036 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!