Search

May 10, 2026 11:51 am

डीडीसी ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बजरंग पंडित

जिले में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में उर्जा विभाग द्वारा जो कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं उसकी जानकारी आम जनता को यह जागरूकता रथ उपलब्ध करायेगी।

ब्याज माफी, 100 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर करेगा जागरूक

समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर द्वारा उर्जा विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि सरकार द्वारा 100 यूनिट मुक्त बिजली की योजना हो या बिजली बिल ब्याज माफी की योजना इन सभी को लेकर विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। ब्याज माफी योजना माह जून 2023 तक कार्यान्वित होगा। ब्याज माफी योजना का लाभ सभी घरेलू उपभोक्ता जिनका विद्युत भार 5 किलोवाट से कम है ले सकेंगे। ब्याज माफी योजना का लाभ कृषक भी ले सकेगें। इस योजना के तहत एक मुश्त या पांच किस्तो में योजना अवधि तक भुगतान कर इस योजना का लाभ ले सकते है।मौके पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण पातर, ऊर्जा विभाग के कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!