राजकुमार भगत
7 दिनों में परिणामों में सुधार ना होने पर उग्र आंदोलन करेगी परिषद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केकेएम कॉलेज इकाई द्वारा कॉलेज परिसर में सेमेस्टर टू के छात्र छात्राओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज मंत्री दुलाल चंद्र दास ने की ।बैठक में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय जी उपस्थित रहे। कॉलेज मंत्री दुलाल चंद्र दास ने बताया कि 13 जून को विश्वविद्यालय द्वारा पीडीएफ स्वरूप में स्नातक कला संकाय के सेमेस्टर 2 के छात्रों का परिणाम जारी किया गया है। पीडीएफ में सैकड़ों छात्र छात्राओं का विश्वविद्यालय क्रमांक जारी नहीं किया गया है। परिणाम में अपना क्रमांक ना होने से विद्यार्थियों के एक बड़े समूह को अपना भविष्य अंधेरे में दिखाई पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं की समस्या का त्वरित निदान हो इसको लेकर के विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई ने बैठक आहूत की थी इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 दिनों के अंदर अगर परीक्षा के परिणामों में सुधार नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। इसी संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन भी दिया गया।
वही विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के परिणामों में इतनी बड़ी त्रुटि की अनदेखी नहीं की जा सकती इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है। यह समस्या सिर्फ पाकुड़ महाविद्यालय तक ही सीमित नहीं है बल्कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी 6 जिलों के महाविद्यालयों में ऐसे अनेक छात्र हैं जिनका परिणाम प्रकाशित नहीं हो पाया है। सभी महाविद्यालयों में प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया है। विद्यार्थी परिषद का शिष्टमंडल इस विषय को लेकर के विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।
बैठक में मुख्य रूप से नगर मंत्री प्रदीप मिश्रा ,महाविद्यालय अध्यक्ष आनंद भंडारी, उपाध्यक्ष गोविंद यादव,सानू दास,करण साहा, अनिकेत, प्रेम प्रताप सिंह, पप्पू,आलोक चौधरी, सुप्रिया कुमारी,अमन ठाकुर,सोनी,बहामुनी,गीता सोरेन तथा अन्य कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Related Posts

नोटिस चिपकता रहा, कानून भटकता रहा — सिस्टम पर उठे बड़े सवाल पिता स्व भगवान साव के पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता कानून को ठेंगा दिखाते हुए फरार कोर्ट से सह शरीर अरेस्ट करने का आदेश नरसिंहपुर पथरा में एक और खेल






