Search

March 14, 2026 3:27 pm

सुरक्षा के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा कोचिंग इंस्टिट्यूट से आए हुए विद्यार्थियों को यातायात के नियम को लेकर जागरूक किया गया।

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिला सड़क सुरक्षा की तरफ से एक सड़क सुरक्षा कार्यशाला रखी गई जिसमें जिला सड़क सुरक्षा के सदस्य जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं रोड इंजीनियर एनालिस्ट के द्वारा Glaxy the Global Computer Coaching Institution कोचिंग इंस्टिट्यूट में आए हुए सभी 28 विद्यार्थियों को निर्धारित उम्र में ही वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नियम कानून एवं जरूरी उपयोग,वाहन गति सीमित रखने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करने, वाहन ओवरटेक ना करने, स्कूल कोचिंग इंस्टीट्यूट आते जाते समय दोनों तरफ देखकर रोड क्रॉस करने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पर बैठने एवं उतरने जैसे कई एक यातायात नियमों के बारे में बताया और साथ ही यह भी बताया गया कि जिले में किस प्रकार रोड एक्सीडेंट में वृद्धि हो रही है एवं उन सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मरने वाले मृतकों में कमर उम्र के विद्यार्थी एवं लड़के हैं,और इन सड़क दुर्घटना होने का कारण ओवर स्पीडिंग ही है इससे हमें बचना चाहिए और इसका उल्लंघन करने पर दंड की राशि एवं अन्य प्रावधानों के बारे में भी बताई गई जैसे हेलमेट पहनने के नियम एवं शर्तें, हेलमेट हमेशा ISI mark वाला ही खरीदें, वाहन का ब्रेक एवं अन्य उपकरण को हमेशा दुरुस्तीकरण पर ध्यान दें ,हिट एंड रन,आपदा प्रबंधन मुआवजा, नेक इंसान (Good Samaritan ) सड़क सुरक्षा के नियम एवं कानून एवं अन्य से संबंधित मोटर वाहन अधिनियम कि कानून के बारे में विस्तृत रूप से बताई गई एवं pumplate वितरण कर पंपलेट को ध्यान से पढ़ने और उसमें दिए गए सभी बातों को अमल करने एवं दूसरों को भी इसका पालन करने हेतु जागरुक किया गया l जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित इंस्टिट्यूट के सभी शिक्षक गण,मैनेजर एवं मालिक एवं अन्य उपस्थित रहे ।

IMG 20230615 WA0061
IMG 20230615 WA0059 1
IMG 20230615 WA0060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर