Search

March 14, 2026 12:07 pm

पाकुड़िया में पंचायत समिति की बैठक में की गई योजनाओं की समीक्षा

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख कालीदास मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, उप प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम एवं विधायक प्रतिनिधि मोतीलाल हांसदा शामिल हुए. बैठक में बारी-बारी से सभी विभागों की समीक्षा की गई. साथ ही सरकार द्वारा जनहित में संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर पंचायत समिति के सभी सदस्य, मुखिया एवं विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर