अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण पदाधिकारी रांची के निर्देशानुसार 15 जून से पाकुड़िया प्रखंड भर में एलसीडीसी कुष्ठ रोग संबंधित कार्यक्रम की शुरूआत कर दी गई गई जो 28 जून तक चलेगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी को प्रशिक्षित किया गया है संबंधित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी को प्रतिदिन प्रखंड स्तर से प्रतिवेदन प्राप्त कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि प्रखंड में रोजाना 195 टीम के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न गांव के प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति का जांच कर रहे हैं ताकि कोई व्यक्ति छूट ना जाए ताकि कुष्ठ रोगियों की पहचान कर समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। उस टीम को मॉनिटरिंग के लिए 39 सुपरवाइजर को प्रतिनियुक्त किया गया ताकि प्रखंड को कुष्ठ रोग मुक्त बनाया जा सके।बताया कि सरकार ने वर्ष 2030 तक जिले से कुष्ठ का पूरी तरह से सफाया करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ साथ ही कुष्ठ नोडल पदाधिकारी प्रभात दास, नूर आलम शेख सहित सभी पर्यवेक्षक लगातार निगरानी भी कर रहे हैं।








