Search

September 10, 2026 12:29 am

प्रतिबंधित लॉटरी को बेचते तीन व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

सतनाम सिंह

पाकुड़। झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी का खेल सालों से चलता आ रहा है। शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी खुले आम बिकती है। लॉटरी माफिया पुलिस की नाक के नीचे अपना काला धंधा कर रहे है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम अंजना( उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंजना के सामने से) छापामारी कर रंगे हाथ लॉटरी बेचते हुए उनके पास से 240 पीस लॉटरी के साथ 1. नूरबक्तो शेख उम्र 42 वर्ष पिता स्वर्गीय अब्दुल रौफ शेख ग्राम अंजना 2. पांचू रविदास उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय गणेशी रविदास ग्राम आदर्श नगर, चमड़ा गोदाम 3. तोफीजुद्दीन शेख पिता स्वर्गीय सुलेमान शेख ग्राम चांचकी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पाकुड़ को भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!