Search

May 10, 2026 1:35 am

ज्योति स्पोर्टिंग क्लब घाटचोरा में 3 दिवसीय गेंदरे बॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत ज्योति स्पोर्टिंग क्लब घाटचोरा में 3 दिवसीय गेंदरे बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वहीं खेल कमिटी के अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया की गेंदरे बॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के बीच खेला जाएगा। जिसमे विजेता टीम को 10 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को 8 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर पुरुस्कृत किया जाएगा । वही खेल का शुभारंभ घाटचोर वनम रोलाग्राम के बीच हुआ जिसमे घाटचोरा टीम ने रोलाग्राम टीम को 2 गोल से पराजित कर दिया । वही गेंदरे बॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां एवं पंचायत मुखिया नरेश मुर्मू ने गेंदरे बॉल में किक मारकर खेल का उद्घाटन किया।
इस मौके पर सैकड़ों खेल प्रेमी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20230620 WA0033 1
IMG 20230620 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!