Search

May 9, 2026 11:34 pm

डी बी एल कोल कंपनी के द्वारा टी बी मरीजों के बीच बांटा गया पोषण किट

सतनाम सिंह

पाकुड। जिले के महेशपुर प्रखंड के इलाजरत टी. वी मरीजों के बीच डीबीएल आमड़ापारा के सहयोग से जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशामुद्दीन द्वारा वितरण किया गया।टी. वी. मुक्त अभियान के माध्यम से सामाजिक समन्वय स्थापित करते हुवे टी. वी. मरीजों को गोद लिया गया है।वर्तमान में टी. वी मरीजों को 6 माह तक पोषण सहायता दिया जाता है। साथ ही पाकुड़ जिला को टी. वी. से मुक्ति हेतु पोषण किट वितरण किया गया। डी बी एल द्वारा पुर्व में भी टी. वी. मरीजों को पोषण सहायता दिया गया था।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी महेशपुर डॉ. सुनील किस्कू,पिरामल स्वास्थ के मनोज महतो, महेशपुर के एसएसटी जगरनाथ कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!