Search

September 9, 2026 10:03 am

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का बैठक संपन्न लिया गया अहम निर्णय

राजकुमार भगत

पाकुड़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ की बैठक अन्नपुर्णा कॉलोनी पाकुड़ में जिलाध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से जेएसएफ के संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साह,जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी,विश्वनाथ प्रसाद भगत,युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी तथा साहेब हांसदा मौजूद थे। बैठक में 11जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर देश भर में जिला मुख्यालयों पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसांख्यिकीय असंतुलन के कारण देश भर में संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए भारतवर्ष में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम पर चर्चा किया गया।इसी कड़ी में पाकुड़ में भी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ द्वारा में एक दिवसीय धरना पाकुड़ समाहरणालय के समीप आयोजित किया जाएगा। जिसमें पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के योद्धागण भाग लेंगे।कार्यक्रम का प्रमुख जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी को दायित्व सौंपा गया।बैठक में जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत ने बताया कि देश में निर्बाध गति से बढ़ रही जनसंख्या पर रोक लगाने के एकमात्र विकल्प नियंत्रण नियंत्रण कानून है।धरना के उपरांत जनसंख्या समाधान फाउंडेशन,पाकुड़ का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त,पाकुड़ वरूण रंजन से मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम स्मार पत्र सौंपेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!