Search

March 13, 2026 3:53 am

सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत,घर में छाया मातम

फाइल फोटो

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के कुंजबोना पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी स्व. रेंगटा किस्कू का एकलौता पुत्र मार्टिन किस्कू का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया, जिससे पुरे परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार मार्टिन किस्कू पाकुड़ में किराए के मकान पर रहकर पढ़ाई करता था बीते शनिवार को कॉलेज क्लास करने गया हुआ था रूम लौटने के दरमियान कोर्ट के समीप मोटरसाइकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पूरी तरह से घायल हो गया आनन फानन में राहगीरों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा ईलाज कर उन्हें बेहतर ईलाज के लिए पश्चिम बंगाल भेज दिया लेकिन ऊपर वाला को मंजूर कुछ और था वह बंगाल जाते जाते रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया। शनिवार देर रात शव को मोहनपुर लाया गया।जैसे ही शव घर पहुंचा, पूरा गांव शव को देखने पहुंचने लगे थे पुरे गांव में मातम छा गया।इधर शव को देखते ही मां बेहोश हो रही थी और बार बार कह रही थी अब हमलोग कैसे रहेंगे हमलोगो का देख भाल कौन करेगा। बता दें कि मार्टिन उस घर का एक मात्र चिराग था उनका पिता का कुछ माह पहले ही मृत्यु हुआ था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर