Search

September 9, 2026 10:04 am

संस्था ने रक्तदान कर बचाया जच्चा बच्चा की जान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । सत्य सनातन संस्था के विधि सलाहकार अधिवक्ता पिंटू कुमार दास ने बीते शनिवार को छोटी अलीगंज निवासी 25 वर्षीय महिला को रक्तदान कर जान बचाई है। संस्था के सयुक्त सचिव अजय कुमार भगत ने बताया कि अचनाका से छोटी अलीगंज निवासी बिरजू कुमार ठाकुर के बहन को प्रसव पीड़ा से व्याकुल थी। जिनको आनन – फानन में सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।।जहा डॉक्टरों ने सर्जरी की बात कही एवम रक्त के लिए कहा। देर रात होने के कारण रक्त मिलना मुस्किल था । बिरजू ठाकुर ने संस्था से संपर्क किया । संस्था के विधि सहकार अधिवक्ता पिंटू कुमार दास ने बिना समय गवाए, पुराने सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में पहुंच कर नवीन कुमार के सहयोग से रक्तदान किया। पिंटू कुमार दास का यह छठा रक्तदान है।
रक्तदान के बाद प्रसव पीड़ा से ग्राषित महिला का सर्जरी कर जच्चा बच्चा की जान बचाई जा सकी।मौके पर संस्था के अन्य सदस्य राजेंद्र हरिजन के अलावे कर्मचारी नवीन कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!