Search

March 13, 2026 2:38 am

प्रथम सोमवारी पर हजारों भक्तों ने की शिवालयों में पूजा अर्चना

राजकुमार भगत

पाकुड़।श्रवण मास के प्रथम सोमवारी पर भगवान बाबा भोलेनाथ के शिव मंदिरों में जिले भर में शिव भक्तों का ताता लगा रहा है। जिला मुख्यालय के महाकाल शक्तिपीठ तलवा डांगा , भगत पाड़ा, मनोकामना मंदिर, खदान पड़ा, काली भाषण पोखर, छोटी राजबाड़ी स्थित शिव मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर, मिलन मंदिर , शिव शीतला मंदिर दूधनाथ मंदिर ,साधु मंदिर , ठाकुरबाड़ी , जटाधारी आदि मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब सुबह से देखा गया। बच्चे बूढ़े बुजुर्ग महिलाएं सभी बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल पुष्प बेलपत्र प्रसाद चंदन नवेद्य धूप दीप से पूजा अर्चना करते देखा गया। इस अवसर पर सत्य सनातन संस्था द्वारा भक्तों को निशुल्क गंगाजल दूध एवं बेल पत्र उपलब्ध कराया गया। जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत धरनी पहाड़ पर जो लगभग 1 किलोमीटर ऊंचाई पर है में काफी संख्या में भक्त एवं आदिवासी समुदाय के लोक विशेष पद्धति से पूजा अर्चना की।

IMG 20230710 WA0013
IMG 20230710 WA0014
IMG 20230710 WA0015 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर