सतनाम सिंह
वार्ड पार्षदों ने बीडीओ को दिया लिखित शिकायत आवेदन
महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने पंचायत के मुखिया सनमति मरांडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वही चांडालमारा के 10 वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से सोमवार को महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल को लिखित आवेदन देकर मुखिया की मनमानी के खिलाफ शिकायत की है. बीडीओ को दिए गए आवेदन में बताया है कि चांडालमारा पंचायत अंतर्गत भिलाई मांझी टोला बैजून मरांडी के घर पोखरा से चुंडा मुर्मू के घर तक पीसीसी ढलाई किया जा रहा है. जिसमें बारिश का भिंगा मिट्टी में ही जैसे तैसे ढलाई किया जा रहा है. जिससे समय के पूर्व ही पीसीसी सड़क टूट जाएगी. वही कार्य को पंचायत के मुखिया सनमति मरांडी द्वारा मनमाने ढंग से वार्ड सदस्यों को दरकिनार कार्य किया जा रहा है. वही योजनाओं का चयन में वार्ड सदस्यों को बिना सहमति का ही अपने मन से करती है. साथ ही वार्ड सदस्यों के खिलाफ कई काम करते हैं. जिसको लेकर पूरे पंचायत में 13 वार्ड सदस्यों में से 10 वार्ड सदस्य मुखिया के कार्यशैली से नाराज हैं. सभी ने बीडीओ को योजनाओं की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर वार्ड सदस्य मोरज्योति सोरेन, कन्येता किस्कु, सोनामुनी मुर्मू, बहामुनि मरांडी, अनीता मुर्मू, कमीशन मरांडी, मंजू देवी, फुल टूडू, मेकल मरांडी, लालचंद पाल सहित अन्य मौजूद थे।







