राजकुमार भगत
पाकुड़। पाकुड़ सिविल कोर्ट के सीनियर क्रिमिनल लॉयर जे एन उपाध्याय उर्फ सुकू दा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर पाकुड़ होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की है। लॉयर सुकू बाबू ने बताया कि सूबे के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज रेल मंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात करने के दौरान उनसे पाकुड़ में ट्रेन ठहराव का सुझाव देने की बात दूरभाष पर की । उन्होंने रेल मंत्री को पाकुड़ होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनों का ठहराव दिलाने का सुझाव दिया है। रेल मंत्री के नाम भेजे गए पत्र में लॉयर सुकू दा ने कहा है कि पाकुड़ झारखंड राज्य का एकमात्र ऐसा स्टेशन है जो पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ती है और पूर्वोत्तर राज्यों में झारखंडियों को विभिन्न काम को लेकर आना जाना लगा रहता है ।लेकिन पूर्वोत्तर राज्य से दक्षिणी भारत एवं बंगाल जाने को कई ट्रेन पाकुड़ होकर के गुजरती है जिसका ठहराव पाकुड़ स्टेशन पर नहीं है। पाकुड़ लूप लाइन में स्थित एक ऐसा स्टेशन है जहां से रेलवे को कोयला एवं पत्थर ढुलाई से सलाना अरबों रुपए की आमदनी होती है। इसके अलावा यहां वायु सेना केंद्र सिंगारसी में स्थित है फिर भी यहां से दिल्ली के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। सुख बाबू ने पाकुड़ रामपुरहाट से होते हुए नई दिल्ली तक जाने के लिए सीधी ट्रेन देने के अलावे शताब्दी एक्सप्रेस, गोवाहाटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस व गुवाहाटी हावड़ा सराय घाट एक्सप्रेस का ठहराव देने और मालदा डिवीजन से चलने वाली मालदा बर्दवान पैसेंजर ट्रेन को पुनः चालू करने की मांग की है।





