अब्दुल अंसारी
प्रखंड सभागार पाकुड़िया में मंगलवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के बूथ संख्या 196 से 308 के 113 बीएलओ तथा 11 बीएलओ पर्यवेक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । मौके पर मुख्य रुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार व बीपीआरओ त्रिदीप शील उपस्थित थे । प्रशिक्षक ने बारी-बारी से 21 जुलाई से 21 अगस्त तक कैसे घर-घर जाकर पर्यवेक्षण तथा बीएलओ एप के माध्यम से नए मतदाता का नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 एवं नाम उम्र सहित संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में कैसे प्रविष्टि करनी है यह सभी बताया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित बीएलओ को घर घर सत्यापन के दौरान घर में चिपकाने के लिए स्टीकर का वितरण किया गया ।


Related Posts







