Search

March 12, 2026 4:42 am

स्कूल सुरक्षा को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़): शिक्षा विभाग व आंगन ट्रस्ट के संयुक्त रूप से शनिवार को स्कूल सुरक्षा को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे सभी उच्च विद्यालय , मध्य विद्यालयो के प्रधानाध्यापको ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्यालयो में सुरक्षा समिति गठन को लेकर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर बीईईओ रफीक आलम ने स्कूल सुरक्षा सम्बन्धी विशेष जानकारी दिया। वही ट्रस्ट के सुदेष्णा बासु ने उपस्थित शिक्षकों को जानकारी देते हुए बताया कि आँगन ट्रस्ट पिछले 22 वर्षो से बाल सुरक्षा के गंभीर मुद्दे जैसे बाल विवाह , बाल श्रम ,बाल तस्करी व बाल यौन शोषण से सम्बन्धित विषयो पर बच्चो को बचाने के लिए कार्य कर रही है। इसमे स्थानीय अधिकारी व समुदाय के लोगो के साथ काम करती हैं | महाराष्ट्र , बिहार व राजस्थान आदि राज्यो में भी ट्रस्ट द्वारा बच्चो की सुरक्षा को लेकर वर्षो से कार्य की जा रही है। झारखण्ड के पाकुड़ में शिक्षा विभाग से जुड़कर स्कूल सुरक्षा पर कार्य तेजी से की जा रही है| हिरणपुर प्रखंड के 45 विद्यालयो में भी स्कुल सुरक्षा समिति का गठन किया जायेगा। गठन के दौरान विद्यालय से बाहर रहे बच्चो को जोड़ने सहित अन्य कार्यो की चर्चा की जाएगी। वही बच्चे सुरक्षित रहे , इसको लेकर प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर बीपीओ किशन भगत , ट्रस्ट के देवयानी सेन श्रीतमा सरकार , समादृता चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर