Search

March 12, 2026 1:00 am

अपने लिए तो सभी जीते हैं दूसरों के लिए हम काम आए यह मेरी सौभाग्य है : रक्तदानवीर योद्धा

राजकुमार भगत

पाकुड़। इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य असहाय जरूरतमंद लोगो के साथ खड़ा है । जहाँ आज अपने, अपना नहीं होता है, ज़ब मरीजों की जान जिंदगी और मौत से लड़ रहा होता है उस समय इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को रक्तदान कर उनकी खुशियां वापस लौटाता है ।सोमवार को सीजर पेसेंट अदोरी खातून क़ो बी पॉजिटिव सफीकुर रहमान ने, प्रदीप हांसदा क़ो बी पॉजिटिव अनामूल आंसरी ने, मौसमी कुमारी क़ो बी पॉजिटिव रतन कुमार ने एवं सुकुमार दास क़ो ओ पॉजिटिव सोनू गुप्ता ने रक्तदान किया | सभी पेसेंट सदर अस्पताल सोनाजोरी मे भर्ती है।डॉक्टर खून चढ़ाने की सलाह दिया और परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन मे मदद की सहायता से सभी परिजनों की झोली मे खुशियाँ आई है। एक्टिव सदस्य मो आशिफ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सारा दिन इस नेक कार्य में जुटे रहे। पेसेंट की दुःखो के समय सभी रक्त वीर दानवीर से बारी बारी से रक्त डोनेट करवाया । मौके पर सोनू कर्मचारी नवीन मौजूद रहे है |प्रेस इन सभी रक्तदान वीर को हार्दिक बधाई देता है जिन्होंने दूसरों के दुख दर्द में अपना रक्तदान कर सहायक बने। तथा संस्था के सभी सदस्य जो अपनी कीमती समय निकालकर रक्त दाताओं की खोज करते हैं और समय रहते रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्तियों को मदद करते हैं । ऐसे सभी संस्था को प्रेस शुभकामनाए है। अपने लिए तो सभी जीते दूसरों के लिए हम काम आए इससे बड़ी सौभाग्य और किया होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर