Search

May 4, 2026 5:36 pm

विद्यार्थी परिषद एवं ग्रामीणो के द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया गया

सतनाम सिंह

महेशपुर में पिछले काफी समय से लो वोल्टेज एवं अनियमित बिजली की कटौती की समस्या को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश को देखते हुए विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गुंजन तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं एवं ग्रामीणो द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने कहा कि भीषण गर्मी में प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा ग्रामीण क्षेत्र भी बार-बार अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। महेशपुर में रात को भी बिजली कटौती की जाती है और बिजली घर के अधिकारी फोन बंद कर लेते हैं। रात भर बिजली नहीं रहने से लोग परेशान रहे। ऐसा कई दिनों से लगातार चल रहा है और लोगों में इसे लेकर काफी गुस्सा है जनता की समस्याओं को लेकर न तो अधिकारी गंभीर है और न ही जनप्रतिनिधि।वही महेशपुर युवा देवरथ सिंह ने कहा कि स्नातक की परीक्षाएं चल रही है, बच्चों के स्कूल खुल गये हैं, किसान खेत में पानी नही देने से फसल भी खराब हो रहा है।रात तो रात लेकिन सुबह भी बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। ऐसे में आम जनता परेशान है। इस समस्या से शहर के तमाम लोग काफी समय से जूझ रहे हैं। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को दिए ज्ञापन में नियमित बिजली की आपूर्ति बहाल करने, हाथीमारा पावर स्टेशन से महेशपुर फीडर को जोड़ने, जिया पानी पावर स्टेशन से असकंधा,मोहबना को जोड़ने लो वोल्टेज एवं अनियमित बिजली कटौती की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान ना होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। बिजली विभाग के अभियंता को ज्ञापन देने के बाद महेशपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी युवाओं के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया एवं जल्द से जल्द बिजली की समस्या को दूर करने का प्रस्ताव रखा गया। मौके पर राहुल मिश्रा शिव शंकर भगत साहिल घोष विक्की राय, अनिकेत सिंह, रिजु सिंह,रितेश यादव, मुन्ना कुमार पार्थ, दत्ता, शेखर दत्ता, देवेंद्र दत्ता, प्रिंस घोष, सौरभ, भगत, अभिषेक गुप्ता, विवेक गुप्ता, निखिल तिवारी, आस्तिक मंडल राहुल यादव,सागर झा, माइकल,सोनू गुप्ता, अनिकेत सिंह,निसार पीयूष,आरजू भगत शहीद अंसारी,शिवा भुइमली,मिलन घोष,कृष्ण दत्ता,राहुल रजक समेत दर्जनों युवा उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!