दिया हर संभव सहयोग का भरोसा ।
ऐसी घटनायें समाज को विचलित करने वाली – गौतम उर्फ़ डब्लू
संजय कुमार
मेदिनीनगर के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर शहरवासियों में शोक और आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में समाजसेवी गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने रेड़मा स्थित विनीत तिवारी के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और परिजनों को सांत्वना दी।
उन्होंने परिजनों के कार्रवाई की मांग की।
बताते चलें कि 25 अप्रैल को रेड़मा समदा आहर के समीप से अपराधियों द्वारा विनीत तिवारी 32 का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद 26 अप्रैल को जोरकट क्षेत्र से उनका शव नग्न अवस्था में बरामद होने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इस निर्मम घटना ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
गौतम सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।






