प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)प्रखंड मुख्यालय के झामुमो के वरिष्ट कार्यकर्ता दिनेश मुर्मू 30 सितम्बर से गायब हो गया है।पत्नी कुइंडी मरांडी ने थाने में गुम सुदगी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दिनेश मुर्मू बीमार था और इलाज हेतु थाना क्षेत्र सूरज बेड़ा स्थित झोला छाप चिकित्सक के यहां 10 सितंबर को इलाज के लिए भर्ती करवाया था।चार बजे उन्हें छुट्टी करवाने पत्नी गई थी।पत्नी इलाज का राशि देने अंदर गई।इसी बीच पति दिनेश मरांडी वहा से गायब हो गया। उनकी खोजबीन लगातार की जा रही है। यहा तक सभी अतिथि ,परिजनों एवं दोस्तों यहां के खोजा गया। पर नही मिले। वह देखने में सावले रंग के है और सफेद फूल कमीज और लुंगी पहने हुआ है। थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी थाना में दिनेश मुर्मू का गुम सुदगी का खबर व फोटो भेजकर पता लगाया जा रहा है। वही स्थानीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने भी अपने पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ता के गुम होने की खबर मिलते ही उनके घर उनकी पत्नी व बच्चे से मिलकर सांत्वना दिया और अपने स्तर तथा सरकारी महकमे से खोजबीन करने का आश्वासन दिया।





