Search

May 4, 2026 9:14 am

मोहर्रम पर के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया शांति का संदेश

राजकुमार भगत

पाकुड़।शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मनाए जाने को लेकर पाकुर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया गया। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मोहर्रम का पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण मने इसके लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है। शरारती तत्वों से लेकर सोशल मीडिया तक पुलिस की पैनी नजर नजर है ।उन्होंने आम जनता से अपील की कि शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मोहर्रम के पर्व संपन्न करवाने में पुलिस प्रशासन की मदद करें । उन्होंने अपील करते हुए कहा किसी भी प्रकार की विषम स्थिति पैदा होती है तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना या पुलिस पदाधिकारी को दे ।ताकि समय रहते उस पर कंट्रोल किया जा सके। कभी भी किसी उल्टी-सीधी बातों बातों का विश्वास ना करें। अच्छा होगा प्रशासन से मिलकर इसकी जानकारी प्राप्त करें और शांतिपूर्ण भागीदारी निभाएं । किसी अफवाह की शिकार ना हो।

IMG 20230728 WA0044
IMG 20230728 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!