Search

May 3, 2026 9:11 pm

विधायक ने रैयतों को दिया भरोसा, लगान रसीद मुद्दे को विधानसभा में उठाने का ऐलान।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के मोहनपुर गांव में रविवार को रैयती संघर्ष समिति की ओर से ग्राम प्रधान राजाधन सोरेन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए।
बैठक में बैजनाथपुर और मोहनपुर सहित आसपास के गांवों के हजारों रैयतों ने अपनी जमीन की लगान रसीद कटवाने की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। रैयतों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगान रसीद नहीं काटी जा रही है, जिससे उन्हें सरकारी कार्यों और योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है। इस दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने रैयतों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रैयतों की सहमति के बिना कोई भी कानून या निर्णय स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में विकास मुर्मू, मोतीलाल मरांडी, प्रेम सोरेन, जगन हांसदा, रंजन साह, सिलभान किस्कू, साहेब सोरेन, गोपाल मड़ैया, देवीलाल मुर्मू, सुनील मुर्मू सहित हजारों रैयत मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!