Search

May 3, 2026 9:10 pm

बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी, संदिग्धों पर रखें नजर: एसडीपीओ

मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

महेशपुर/पाकुड़: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसडीपीओ ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में होने वाली मतगणना के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना के दिन और उसके बाद झारखंड सीमा पर चौकसी बढ़ा दी जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखने को कहा गया है।सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए एसडीपीओ ने क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और छोटे-बड़े व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों व घरों के बाहर मुख्य सड़क को कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक की मदद से अपराधियों पर नकेल कसना आसान होगा।ग्रामीणों से अपील करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि यदि गांव या मोहल्ले में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कोई भी नागरिक कानून को अपने हाथ में न ले, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्रभारियों को नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया।वहीं पिछले माह तक के सभी लंबित कांडों और यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने को कहा।साथ ही अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश।अपराध गोष्ठी में मुख्य रूप से महेशपुर पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, अमड़ापाड़ा निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भांगड़ा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!