सतनाम सिंह
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों में मोहर्रम के अवसर पर ऐतिहासिक ताजिया जुलूस निकाला गया, ढोल-नगाड़ा ताशों आदि परंपरागत वाद्यों के गूंज के बीच पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से ताजिया जुलूस मातमपूर्ण माहौल के बीच घुमाया गया। इसके बाद आकर्षक ताजिये को मुस्लिम श्रद्धालुओं ने कर्बला मैदान तक पहुंचाया। पाकुड़ मोहर्रम कमिटी के द्वारा शनिवार शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। ज्ञात हो कि मोहर्रम में ताजियां, ताजिया के इजहार के साथ-साथ हक के जीत के प्रदर्शन का प्रतीक माना जाता है। ताजिया जुलूस में शामिल बच्चे, जवान, बूढ़े सभी या हुसैन या हुसैन का नारा लगा रहे थे। गांव से निकाले गए ताजिया देखने के लिए शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी यहां पहुंचे थे। ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे।









