Search

May 4, 2026 2:05 am

सत्य सनातन संस्था ने पवित्र श्रावण मास को देखते हुए निशुल्क: सेवा शिविर लगाकर जिले के विभिन्न मंदिरों में किया सेवा कार्य।

राजकुमार भगत

पाकुड़ :- प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी प्रत्येक सोमवारी को सत्य सनातन संस्था जिले के विभिन्न मंदिरों में नि:शुल्क सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों, श्रद्धालुओ के बीच बेलपत्र, गंगा जल, कच्चा दूध, पुष्प , इत्यादि का वितरण करने का कार्य कर रही है। दिनांक 31/07/2023 को भी चौथे सोमवारी को संस्था के राहुल सिंह जी के नेतृत्व में कई सनातनियों ने हिस्सा लेते हुए सक्रिय रूप से योगदान किया। वहीं संस्था के उपाध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि संस्था विगत पांच वर्षो से निरंतर सेवा भाव से इस तरह का कार्य कर रही है।इसी निमित इस वर्ष भी जिले के अखिलेश्वर नाथ महाराज शिव मंदिर तोड़ाई में तूफान दास, शिव मंदिर समसेरा में पुजारी बिहारी बाबा, शिव मंदिर कालिकापुर में संजीत कुमार भगत,सूरज सरकार,बिजली कॉलोनी में संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत , भगतपाड़ा शिव मंदिर में,सत्यम भगत,मिंटू गिरी,रवि भगत, अभिनव कुमार,अमित कुमार,बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर कुड़ापाड़ा में सत्यम कृष्णा,राहुल दास,मुख्य सड़क स्थित दूधनाथ मंदिर में पुरोहित रोहित दास , रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सानू रजक,गौतम कुमार, विक्की श्रीवास्तव,तलवाड़ंगा स्थित महाकाल शक्ति पीठ में विशाल भगत,आकाश पहाड़िया, गोकुलपुर- शहरकोल शिव मंदिर में विश्वजीत सिंह,मनीष सिंह के नेत्वरित में नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही उक्त संस्था के अध्यक्ष रंजित कुमार चौबे, उपाध्यक्ष सागर चौधरी,राहुल सिंह एवम अन्य ने बारी बारी से सभी शिविर का निरक्षण करते हुए सभी कमी को पूरा करने का कार्य किया।

IMG 20230731 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!