Search

May 4, 2026 12:51 am

अच्छी सरकार और प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से जीवनयापन में आसानी को बढ़ावा देना विषय पर हुआ कार्यशाला

सतनाम सिंह

पाकुड़: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णमाल की अध्यक्षता में अच्छी सरकार और प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से जीवनयापन में आसानी को बढ़ावा देने विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में आठ विषय वस्तु को शामिल किया गया। जिसमें सरकारी स्कूल में स्थानांतरण प्रमाणपत्र,मार्कशीट,माइग्रेशन प्रमाणपत्र जारी करने,पुनः जारी करने,संशोधन में आसानी प्रमाणपत्र,मार्कशीट का सत्यापन आसान बनाना। पुनर्मूल्यांकन,सुधार प्रक्रिया का परिचय।प्रवेश प्रक्रिया में आसानी के लिए स्कूल को सुव्यवस्थित करना।आधार के लिए छात्रों के पंजीकरण में सुविधा।सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के लिए डिजीलॉकर के उपयोग का सार्वभौमिकरण। स्कूल में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता। सीखने के परिणामों में सुधार। कार्यशाला में उपायुक्त ने कहा कि जिले की वर्तमान स्थिति में अंकित विषयवस्तु, चुनौती एवं समाधान को शामिल करते हुए राज्य सरकार को प्रतिवेदन देना है, ताकि अक्टूबर व नवंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले तीसरे मुख्य सचिव सम्मेलन में राज्य सरकार के प्रतिवेदन में इसे शामिल किया जा सके। इस कार्यशाला में जिले के 05-05 सरकारी व निजी विद्यालय के प्रतिनिधि, अभिभावक के साथ-साथ स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं समग्र शिक्षा, पाकुड़ के पदाधिकारी शामिल हुए।

IMG 20230731 WA0031
IMG 20230731 WA0033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!