पाकुड़: मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मणिरामपुर गांव की है।पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के हड्डी के साथ एक 407 वाहन को जब्त किया था।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीरामपुर गांव स्थित एक घर में प्रतिबंधित पशु की हड्डी का व्यापार किया जा रहा था।बीते 6 तारीख की रात एक 407 वाहन में लोड किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मनीरामपुर गांव में छापेमारी किया था।पुलिस को देखते ही हड्डी तस्कर फरार हो गए थे।पुलिस वाहन संख्या डब्लूबी 57 बी 2587 को जब्त कर थाना लाया था। पुलिस ने वाहन नम्बर से वाहन मालिक, चालक व उससे जुड़े लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया था। हालांकि पुलिस ने वाहन चालक खलासी एवं वाहन मालिक समेत अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया था। लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर मनीरामपुर में ही 4 हड्डी के कारोबारी हैं।जो बरसों से हड्डी का धंधा करते आ रहे हैं। यह भी सूचना है कि उक्त कांड में इन लोगों की भी संलिप्तता है। आखिरकार स्थानीय लोगों की बिना साठघाट से इतने बड़े कार्य को अंजाम नहीं दिया जा सकता है यह पुलिस भी जान रही है आखिरकार मुफस्सिल थाना पुलिस इस मामले पर इतना सुस्त क्यों देख रहे है?यह एक बहुत बड़ा सवालिया निशान है। मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस सुस्त नहीं है मामला की गहनता से जांच की जा रही है इससे संलिप्त लोग बख्शे नहीं जाएंगे।





