धीरेन साहा
Also Read: नहाए-खाए के साथ चैती छठ की शुरुआत।
महेशपुर/प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरूवार को सीडीपीओ सविता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाडी सेवाकाओ का मासिक बैठक सम्पन्न की गई. बैठक में 1 से 7 अगस्त तक अभियान के तहत दिये गये लक्ष्य को निर्धारित समय पर पूर्ण करने का निर्देश दी गई. वही सावित्री बाई फुले योजना लक्ष्य के 88 के विरूद्ध 46 पूर्ण होने, कन्यादान योजना के लक्ष्य के 4100 के विरूद्ध 2000 पूर्ण करने की बात कही. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका मारग्रेट कंचन अंजली मालवा, अंजली देवी, सुमित्रा देवी, एलिजाबेथ किस्कू, चंदा रविदास, रुथ टुडू सहित सभी सेविकाएं उपस्थित थीं।





