Search

October 22, 2026 10:54 pm

अमृत वाटिका में लगेंगे 75 पौधें, बीडीओ ने कार्य का लिया जायजा

सतनाम सिंह

हिरणपुर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 14 पंचायतों में चिन्हित अमृत सरोवर में अमृत वाटिका निर्माण का स्थल निरीक्षण किया। उक्त योजना के तहत चयनित सरोवर के किनारे 75 पौधों का पौधारोपण किया जाना है। पौधारोपण के लिए गड्ढा खुदाई तथा शिलाफलकम कार्य प्रगति का बीडीओ ने कार्यस्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। बीडीओ ने शिलाफलकम कार्य प्रारुप के अनुसार एवं गुणवत्तापूर्ण बनवाने हेतु संबंधित कनीय अभियंता को निर्देश दिया।बीडीओ ने पंचायत सचिव एवं मुखिया से पूरी तैयारी की जानकारी लेते हुए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, कनीय अभियंता रीना मुर्मू, प्रेम टुडू, पंचायत सचिव, कामरूज्मान, लोगेन मरांडी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230808 WA0051 1
IMG 20230808 WA0050

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!