Search

March 10, 2026 12:22 pm

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पाकुड़ आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर।

धीरेन साहा

Also Read: E-paper 20-01-26

पाकुड़िया/ झारखण्ड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व को लेने के पश्चात, प्रथम बार पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में आगामी 19 अगस्त को महेशपुर विधानसभा स्तर पर जनसभा कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसकी तैयारी के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को पाकुड़िया डाक बंगला परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, महेशपुर विधानसभा प्रभारी विवेकानंद तिवारी, दानियाल किस्कु, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, दुर्गा मरांडी सहित अन्य भाजपा कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष,सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 19 अगस्त दोपहर 11 बजे पाकुड़िया में कार्यक्रम निर्धारित है जिसमें प्रखंड के सभी गांव से लोग पहुंचे जिसमें प्रत्येक बुथ प्रमुख महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं एवं कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने पर सहमति बनी। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम भव्य बनाने के लिए भी दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया और सभा स्थल का चयन पाकुड़िया डाक बंगला परिसर चुना गया। मौके पर हृदयनंद भगत, सुखलाल मिर्धा, बीरबल मंडल सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230811 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर