Search

April 24, 2026 2:25 pm

“हर घर तिरंगा “को लेकर निकाली गई रैली

सतनाम सिंह

पाकुड़। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा प्रखंड में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय युवा द्वारा बाइक रैली का आयोजन कर भारत माता की जयघोष के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली गई एवं लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। रैली दुर्गा मंदिर से बाजार होते हुए प्रखंड परिसर स्थित विरासत स्मारक तक गई। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री कुमार देवेश द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम को कामयाब बनाएं। अगर किसी के पास तिरंगा नहीं है तो वह अपने संबंधित पंचायत के पंचायत सचिवालय से प्राप्त कर सकते हैं।
मौके पर प्रखंड-सह-अंचल कर्मी, जेऐसएलपीएस कर्मी, स्थानीय युवा,ग्रामीण,विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्राओं समेत अन्य उपस्थित रहे।

IMG 20230812 WA0013 1
IMG 20230812 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!