Search

April 30, 2026 4:21 am

मनसा पूजा को लेकर ग्रामीणों में देखा गया काफी उत्साह।

धीरेन साहा

पाकुड़िया नागों की देवी और भगवान शिव की मानस पुत्री देवी मां मनसा की पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में प्रथम दिन शुक्रवार को कलश स्थापना हेतु अपने नजदीकी नदी या तालाब से जल भरकर अपने घरों या मंदिर पर पूजा अर्चना करेंगे इसी निमित मोंगला बांध के दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर अपने अपने घरों में मां मनसा के पूजा को लेकर स्थानीय तिरुपतिया नदी से जल भरने को लेकर प्रस्थान किया। ग्रामीण कृष्ण पाल, पंजाबी पाल, लखींद्र पाल, प्रबीर पाल सहित अन्य ने बताया कि शुक्रवार रात को पंडित जी की उपस्थिति में संधी पूजा मां मनसा की जाएगी इसके उपरांत शनिवार सुबह को बकरे की बलि के साथ ही पूजा समाप्त होगी। साथ ही आगे बताया कि प्रतिवर्ष हम सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों पर प्रतिमा या कलश स्थापना कर मनसा की पूजा अर्चना विधि विधान से किया जाता है।मान्यता है कि सच्चे मन से मां को याद करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना मां अवश्य पूर्ण करती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!