Search

November 14, 2026 7:53 pm

नेम-निष्ठा से खरना संपन्न, सूर्योपासना के लिए घाटों पर उमड़ेगी आस्था

36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व की भक्ति में डूबा जनमानस

राजकुमार भगत

पाकुड़। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शुक्रवार को खरना पर्व पूरे विधि-विधान और नेम-निष्ठा के साथ संपन्न हुआ। छठव्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को गुड़, दूध और अरवा चावल से बनी खीर तथा घी से चुपड़ी रोटी का प्रसाद तैयार कर पूजा-अर्चना की। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो गया। खरना के बाद छठ महापर्व की सबसे महत्वपूर्ण सूर्योपासना की तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रती ठेकुआ, फल और पूजन सामग्री से दउरा-सूप सजाकर छठ घाटों पर पहुंचेंगी। वहां अस्ताचलगामी सूर्यदेव को पहला अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना करेंगी। महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती पारण करेंगी। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!