सज-धजकर तैयार हुए हिरणपुर के छठ घाट, पहली अर्घ्य की तैयारी पूरी
हिरणपुर (पाकुड़): लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हिरणपुर में छठ घाटों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को दिए जाने वाले प्रथम अर्घ्य को लेकर सुंदरपुर स्थित स्व. विभूति भूषण दत्ता तालाब एवं नामोपाड़ा स्थित खेपी तालाब को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश मरांडी ने सुंदरपुर व नामोपाड़ा स्थित छठ घाटका जायजा लिया।।पूर्व विधायक ने विभूतिभूषण छठ घाट पूजा समिति व व खेपी पोखर नामोपाड़ा छठ पूजा समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली व आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों घाट में पूजा समितियों द्वारा छठ व्रतियों के सुविधाओ के लिए विशेष ध्यान रखा गया है।घाटो पर आकर्षक विधुत सज्ज़ा के साथ साथ रंगविरंगी रोशनी व फूलो से भव्य सजावट की गई है। वही छठ के दौरान भव्य रूप से गंगा आरती का भी आयोजन की जाएगी।इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर , दास , सहदेव साहा , दीपक साहा , सुनील दे , मिलन रुज सहित छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।






