Search

April 28, 2026 7:34 pm

शिकायत के आलोक में डोभा निर्माण की हुई जांच , नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बजरंग पंडित

पाकुड़िया संवाददाता उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरनवाल के आदेशानुसार पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया पंचायत के तेतुलिया गांव में सोमेश किस्कु के जमीन पर डोभा निर्माण में बड़ी गड़बड़ी को लेकर तेतुलिया पंचायत के वर्तमान मुखिया मोनिका सोरेन, पंचायत सचिव सनातन मरांडी, रोजगार सेवक श्रीनाथ सोरेन इन तीनों पर आवेदन के आलोक में डोभा का जांच किया गया । जांच टीम में परियोजना पदाधिकारी पाकुड़ मतीउर रहमान एवं महेशपुर के कनीय अभियंता सूरज कुमार द्वारा तेतुलिया गांव जाकर सोमेश किस्कु के योजना स्थल की जांच की गई । जांच के दौरान उस योजना स्थल पर डोभा निर्माण किया गया है और सही पाया गया । उस जमीन पर डोभा निर्माण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाया गई । जांच के दौरान लाभुक ने बताया कि डोभा निर्माण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। मौके पर पाकुड़िया बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू, तेतुलिया पंचायत की मुखिया मोनिका सोरेन एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।

IMG 20231006 WA0066

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!