बजरंग पंडित
पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिक आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।इसको लेकर पीड़िता के माँ ने थाना में आवेदन देखर मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इसको लेकर पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 81 /23 में विभिन्न धाराओ के साथ मामला दर्ज किया है।थाना में दिए गए आवेदन में पीड़िता के माँ ने बताया है कि पीड़िता बच्ची बीते सोमवार को दोपहर करीब एक बजे को अकेले पाकर युवक ने मेरे बेटी को बहला फुसला कर बगल के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया।घटना के वक्त हम पति पत्नी काम करने बहार गए हुए थे।इस संबंध में थाना प्रभारी सुनिल कुमार रवि ने बताया कि पीड़िता के माँ के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।





