Search

November 29, 2026 8:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

राजनीति से इतर रिश्तों की अहमियत: बीमार महिला कार्यकर्ता का हाल जानने गांव पहुंचीं उपासना मरांडी

कहा- संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता, उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना हमारी जिम्मेदारी।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। राजनीति में संगठन की मजबूती केवल बैठकों और कार्यक्रमों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने के भाव से भी तय होती है। झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी ने इसी भावना का परिचय देते हुए अस्वस्थ महिला कार्यकर्ता शिवानी टुडू से मुलाकात की। उनके बीमार होने की सूचना मिलने पर उपासना मरांडी महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव स्थित उनके आवास पहुंचीं और स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान उन्होंने शिवानी टुडू का हौसला बढ़ाया और जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उपासना मरांडी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी महत्वपूर्ण ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचती है। ऐसे में उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना संगठन की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संगठन का रिश्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और पारिवारिक जुड़ाव इसकी बुनियाद है। उपासना मरांडी की इस मुलाकात ने कार्यकर्ताओं के प्रति अपनत्व और सहयोग की भावना को रेखांकित किया। इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मोहनलाल टुडू, निरोज मड़ैया, ढेना हेंब्रम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!