Search

April 27, 2026 8:35 pm

15 नवंबर से 29 दिसंबर तक होगी’आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

बीडीओ, सीओ को मिला आवश्यक दिशा-निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़ । समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ बैठक कर “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय शिविर किया जाना है। उन्होने पदाधिकारियों एवं कर्मियों से इसे रूटीन कार्य की तरह नहीं बल्कि उत्सव के रूप में किये जाने की बात कहीं। ग्रामीणों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, माइकिंग सिस्टम दुरुस्त रखे जाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी शिविर में अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाये जाने का निर्देश दिया गया। सभी अहर्ता प्राप्त एवं जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ। उपायुक्त ने ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिये जा रहे लाभ को समाज के अंतिम लाभुक तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर सभी पंचायत, सभी गांव–टोला में शिविर आयोजन के 4 दिनों पहले से व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि अधिकाधिक लोग शिविर का लाभ ले सकें। उन्होने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्टॉल लगाने का निर्देश दिया । शिविर में अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु,दिव्यांगता प्रमाण पत्रों ।राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर करने,सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा।सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सीएम पशुधन योजना के आवेदन लिए जाएंगे।
राशन कार्ड में संशोधन और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को भी दूर किया जाएगा। ऑन द स्पॉट परिसम्पतियों / सरकारी लाभों का वितरण किया जाएगा।प्रत्येक शिविर में छात्र- छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया जायेगा।धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल का वितरण। मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं बीडीओ एवं सीओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20231108 WA0011 IMG 20231108 WA0013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!