Search

September 26, 2026 11:16 pm

अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ मोर्चा खोलने पर बरुण जयसवाल के घर पर बम से हमला।

साहिबगंज:-कोटालपोखर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बरुण जयसवाल के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा बम से हमला किया गया। घटना रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने घर पर करीब 4 से 5 बम फेंके, जिससे दरवाजे पर लगा शटर गेट क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि बरुण जयसवाल क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार, खासकर अवैध बालू खनन और बिना चालान के चलने वाले भारी वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखते थे। वे इन मामलों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर प्रशासन और आम लोगों तक पहुंचाते थे। इसी कारण माफियाओं द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद बरुण जयसवाल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। जिसे लेकर थाना को दिया गया है आवेदन,एसपी, डीआईजी व डीसी को भेजी है प्रतिलिपि ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!