Search

April 27, 2026 9:01 pm

जमीन विवाद में दिन दहाड़े चली गोलियां, तीन गंभीर रुप से घायल,रेफर

गोली चलाने वाले आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ शहर के हरिणडंगा बाजार स्थित एक जमीन में कब्जा जमाने को लेकर पुराने तेल टंकी के पास दो पक्ष आमने-सामने हो गए।एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।जिसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में राम ठाकुर, विशु कर्मकार और शोभित ठाकुर शामिल है तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए बंगाल के ओटु हास्पिटल भेजा गया जहां से भी तीनों को रेफर कर दिया गया।इधर फायरिंग करने वाले आरोपी इंद्रनील चटर्जी को बंगाल पुलिस के सहयोग से पाकुड़ पुलिस ने बंगाल में गिरफ्तार कर लिया है जिसे पाकुड़ लाने की सूचनाएं मिली है।मिली जानकारी के मुताबिक जमीन में कब्जा जमाने को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था बुधवार को जमीन में कब्जा जमाने को लेकर दोनों पक्ष जमा हो गए।इसी दौरान विवाद बढ़ी और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई देखते ही देखते इंद्रनील चटर्जी के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देने की बात कही जा रही है फायरिंग में उक्त तीनों लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां से बंगाल के डाकबंगला स्थित ओटू नर्सिंग होम में भर्ती कराया।वहीं घटना में गंभीर रूप से घायलों कोओटू नर्सिंग होम से भी बरहमपुर के लिए रेफर कर दिया गया इधर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि जमीन विवाद में फायरिंग की बातें सामने आ रही है। इंद्रनील चटर्जी के द्वारा फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है इंद्रनील चटर्जी की ओर से चार राउंड फायरिंग की बातें हो रही है हालांकि इसकी जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जाएगा जिस घटना की सच्चाई सामने आ सकती है आसपास के लोगों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

IMG 20231108 WA0018 IMG 20231108 WA0017 IMG 20231108 WA0016 IMG 20231108 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!