Search

April 27, 2026 8:41 pm

सप्ताहिक पंचायत दिवस का हुआ आयोजन आमजनों को किया गया जागरूक

सतनाम सिंह

पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में गुरुवार को भी जिले के सभी पंचायतों में सप्ताहिक पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पंचायत हर घर को मिल सकें। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र दिए व प्राप्त किए जा रहे हैं। पंचायत स्तर से ही आम लोगों की समस्या का निराकरण किया जाएगा।

*विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को दी। उन्होंने ग्रीन राशन कार्ड निर्माण, सोना सबरन धोती -साड़ी योजना, फुलो झानों आर्शिवाद योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक निबंधन, जेएसएलपीएस द्वारा महिला समूह गठन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। पंचायत दिवस कार्यक्रम के माध्यम से शिकायतों के निष्पादन, योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के अलावा शिकायतों का निष्पादन के साथ योग्य लाभुकों को जोड़ते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित भी किया जा रहा है।

IMG 20231109 WA0013 IMG 20231109 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!