Search

April 27, 2026 6:00 pm

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के सफल संचालन हेतु बीडीओ की अध्यक्षता मे बैठक की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखण्ड कार्यालय में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के सफल संचालन हेतु शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक से एक-एक कर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई। साथ ही उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों से एक-एक कर बुथ का जानकारी लिया बैठक में सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत ई विद्यावाहिनी से प्राप्त प्री फील्ड प्रपत्र 6 को शिक्षा विभाग द्वारा वापस, बीएलओ द्वारा भरे गये प्रपत्र 6, 7 और 8 की समीक्षा की गई। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील,बीएलओ पर्यवेक्षक रोहित गुप्ता, प्रेम प्रकाश टुडू सहित और अन्य बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!