Search

April 27, 2026 4:48 pm

सिमलोंग ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित

आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में दीपावली एवं छठ पर्व को मनाएं:–ओपी प्रभारी

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) दीपावली एवं महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सिमलोंग ओपी में ओपी प्रभारी टिंकू रजक की अध्यक्षता में शुक्रवार को शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ओपी प्रभारी ने उपस्थित बुद्धिजीवियों से दोनों पर्व को सौहार्द वातावरण में शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व में पटाखा जहां तहां नहीं फोड़ेंगे। आपसी प्रेम भाव से पर्व को संपन्न कराने में पुलिस का साथ दे। हुडदंग मचाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही छठ पर्व को लेकर उपस्थित बुद्धिजीवियों से छठ घाट में बिजली का व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।साथ ही कहा अगर छठ घाट में पानी अधिक है तो उस जगह कोई चिह्न दे दे ताकि स्नान एवं अर्घ्य देने वाले श्रद्धालु समझ सके की आगे खतरा है।मौके पर एएसआई अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार यादव, सुमन भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!