Search

April 27, 2026 3:24 pm

दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा जेएमएम का दामन

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के झामुमो प्रखंड कार्यालय मे शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थक झामुमो में शामिल हुए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। इस दौरान विधायक श्री मरांडी ने सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया। कहा हम बात पर नहीं विकास पर बात करते है.सभी को विश्वास दिलाता हूं कभी भरोसे और विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। हर सुख -दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा।आज मैंने कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है. अभी भी बहुत सारी योजना बाकि है. राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के बारे बताया. पार्टी में शामिल होने वालों में अमित भुइमाली,सारर्थो भुइमाली बापून भुइमाली,बसून भुइमाली,अमित भुइमाली,दयाल भुइमाली,गोबिंदो भुइमाली,बिपुल भुइमाली फोगेन भुइमाली,सिकंतो भुइमाली आदि शामिल है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!