Search

April 27, 2026 3:38 pm

कच्चे मकान में रह रहे गरीबों को मिलेगा पक्के का मकान : मंत्री आलमगीर आलम

जागरूकता रथ के माध्यम से जिले गांव गांव में किया जाएगा प्रचार

सतनाम सिंह

पाकुड़। ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम व उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा अबुआ आवास योजना को लेकर आज परिसदन पाकुड़ परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया
मंत्री श्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य के वैसे परिवार जो कच्चे मकान में रह रहे हो तथा जो आवास विहिन परिवारों को पक्का आवास का लाभ देने हेतु अबुआ आवास योजना का शुभारंभ झारखंड सरकार के द्वारा किया गया है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक पंचायत में शिविर में योग्य परिवारों से अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत शिविर में योग्य लाभुकों को आवेदन देने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आज जागरूकता रथ जिला से रवाना किया गया है।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समन्वयक निभा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231111 WA0023 IMG 20231111 WA0024

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!